नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेठुली गांव से 220 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा धंधेबाज जेठुली गांव निवासी सुनील कुमार और लालमोहन राय है। नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने रविवार को दोपहर 2 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों गिरफ्तार गांजा धंधेबाज को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।