रायसेन: रायसेन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मरीजों को पिलाया पानी
Raisen, Raisen | Jun 3, 2026 रायसेन सहित जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। हड़ताली कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में “संविदा प्याऊ” लगाकर वहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को पानी पिलाया। इस दौरान उन्होंने सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचान