प्रतापगढ़: सामंतपुरा गांव में भिंडी तोड़ने गए किसान की सर्पदंश से हुई मौत
जिले के बरडिया क्षेत्र के सामंतपुरा गांव में गुरुवार को खेत पर भिंडी तोड़ने गए एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सामंतपुरा निवासी मांगीलाल मीणा गुरुवार को अपने खेत