कनाट प्लेस: कनॉट प्लेस और द्वारका में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, हर घर तिरंगा लगाने की अपील
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को कनॉट प्लेस और द्वारका इलाके में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. कनॉट प्लेस में आयोजित तिरंगा यात्रा में 5000 से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया जिसे हरी झंडी दिखाकर उपराज्यपाल ने रवाना किया. इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी सहित कमलजीत सेहरावत हर्ष मल्होत्रा बांसुरी स्वराज भी शामिल मौजूद थी.