कनाट प्लेस: उपराज्यपाल और परिवहन मंत्री ने दुनिया के सबसे बड़े ई बस मल्टी लेवल पार्किंग का किया शिलान्यास
,दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने वसंत विहार इलाके में मल्टीलेवल ई बस डिपो का शिलान्यास किया. इस मौके पर परिवहन विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. कैलाश गहलोत ने बताया कि भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा मल्टी लेवल ई बस डिपो का निर्माण वसंत विहार में कराया जा रहा है । इसका शिलान्यास किया गया है.