पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने सीतापुर निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात आरोपी युवक से ऋषिकेश में हुई थी, जहां वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्यरत थी।आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर सीतापुर ले आया और उसके एटीएम कार्ड के जरिए खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए।