मथुरा: टाउनशिप के पास SP ट्रैफिक ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने की अपील की
मथुरा में यातायात माह के अंतर्गत ट्रैफिक नियमो का पालन कराने के लिए शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने मथुरा की सड़कों पर मोर्चा संभाला। टाउनशिप के पास सीओ ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदि के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। दोपहिया वाहन चालकों को नियमों के साथ हेलमेट लगाकर चलने व चार पहिया वाहन चालकों को सेफ्टी बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया।