कोडरमा: तिलैया पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई
अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई वाहन जांच के दौरान शराब से लदी एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।