कोडरमा: कोडरमा जिला जंप रोप संघ का गठन, ओम प्रकाश राय अध्यक्ष, अंशु राज सचिव और सत्यम कुमार कोषाध्यक्ष बने
कोडरमा जिला जंप रोप संघ की बैठक सह नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बी आर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी सत्र के लिए ओम प्रकाश राय को कोडरमा जिला जंप रोप संघ का अध्यक्ष, अंशु राज को सचिव और सत्यम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं रामदेव यादव, अर्चना कुमारी एवं दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बने।