बसेड़ी: नादनपुर में मौसम का बदला मिजाज हुई बूंदाबांदी, किसान चिंतित
बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। जिससे आज दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी व आसमान में छाए बादलों को देख किसानों के चेहरे पर चिंता की रेखाएं बन गई। तो वही बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखी गई है। किसानों का कहना है कि इन दिनों सरसों की फसल पकी हुई खेतों में खड़ी है।