बसेड़ी: बसेड़ी सीएचसी में कार्यरत बीसीएमओ डॉ महेश बंसल को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
बसेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसेड़ी पर आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर बीसीएमओ डॉ महेश बंसल को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अस्पताल के कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कहा कि अनुशासन में रहते हुए बेदाग सेवानिवृत्त होना एक बड़ी उपलब्धि है।