आगामी श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं बाबा भदेश्वर नाथ मेले_ के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई।
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 16 जुलाई 2026
बैठक में _मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाकान्त तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, एआरटीओ धर्मेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण, स्वर्णिमा सिंह_ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से समय से तैयारियां पूर्ण करें।
बैठक में DM ने निम्न निर्देश दिए:
1. *दुकानों के लिए नियम*: मेले में दुकान लगाने वाले प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान के सामने _दुकानदार का नाम, दुकान का नाम और रेट लिस्ट_ लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही बेची जाने वाली वस्तु का भी स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
2. *बिजली कनेक्शन अनिवार्य*: मेले में लगने वाली सभी दुकानों को विद्युत विभाग से अस्थाई बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। बिना कनेक्शन के दुकान संचालित नहीं होगी।
3. *सुरक्षा उपाय*: कांवड़ मार्ग और मेले के रास्ते में पड़ने वाले विद्युत पोलों पर सुरक्षा की दृष्टि से _लगभग 10 फीट तक प्लास्टिक टेपिंग_ कराई जाए।
4. *सुविधाएं*: यात्रा मार्ग और मेला परिसर में जगह-जगह _अस्थाई शौचालय_, पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। मोबाइल चिकित्सा इकाई, एंबुलेंस और शिविरों में डाक्टर व स्नेक वेनम उपलब्ध रहे।
5. *मार्ग व्यवस्था*: पीडब्ल्यूडी गड्ढों की पैचिंग कराए, एनएचआई अवैध कट बंद कराकर वैरिकेडिंग करे, नगरपालिका खुली नालियों पर ढक्कन लगवाए। डीपीआरओ भदेश्वरनाथ परिसर की सफाई कराएं।
सभी थानाध्यक्षों को कांवरिया समितियों के साथ बैठक कर सुझाव लेने के निर्देश दिए गए।
*SP के निर्देश: होटल-ढाबों का सत्यापन होगा*
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि:
- कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले _प्रत्येक होटल और ढाबा मालिक की पहचान कर सत्यापन_ किया जाए
- यात्रा के दौरान डीजे पर _भड़काऊ गाने प्रतिबंधित_ रहेंगे और _मांस-मछली की दुकानें बंद_ रहेंगी
- संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी
- अस्थाई दुकानों का भी सत्यापन अनिवार्य होगा
SP ने कांवड़ समितियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा की तिथि, मार्ग और व्यवस्था की जानकारी संबंधित थाने को अवश्य दें।
बैठक के अंत में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित कर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन और सहयोग की अपील की है।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 16, 2026