*कप्तानगंज: कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने वृद्धजनों और दिव्यांगजनों से की मुलाकात, सुनी समस्याएं और दी योजनाओं की जानकारी*
*बस्ती, 16 जुलाई 2026*
अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बस्ती _डा. यशवीर सिंह_ के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी_ के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा जनसंपर्क और जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल की गई।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना कप्तानगंज की _कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट_ ने आज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से मुलाकात की।
पुलिस टीम घर-घर जाकर वृद्ध नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान टीम द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई। साथ ही वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सरकार की _जनकल्याणकारी योजनाओं_ एवं _सुरक्षा उपायों_ की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पुलिस द्वारा उन्हें साइबर फ्रॉड, ठगी और अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने यह भी बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
इस अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाना तथा समाज के कमजोर वर्गों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 16, 2026