लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
गुरुवार पूर्वाह्न 11 :35 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष रोको -टोको अभियान चलाया गया. इस दौरान संदिग्ध एवं वाहनों की तलाशी ली गई.