गुरुग्राम: गुरुग्राम में पीएम मुद्रा लोन के नाम पर ठगी, 10 लाख का लोन लेना था, 8 लाख गंवा दिए
गुरुग्राम में मकान बनाने के लिए सोशल मीडिया पर लोन देने वाली कंपनी तलाश रहे एक व्यक्ति से ठगों ने 8 लाख 11 हजार 257 रुपए ठग लिए। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 17 नरसिंह पुर के रहने वाले देवेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान बनाने के लिए उसे 10 लाख रुपए की जरूरत थी।