फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी हाईवे पर रोडवेज बस और ईको कार की टक्कर, चालक समेत 7 लोग घायल
फतेहगंज पूर्वी इलाके में नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात रोडवेज बस और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, ज