सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में मौसम का खौफनाक मंजर, दिन में भी छाया अंधेरा
शुक्रवार पूर्वाह्न 9:55 पर सूरजगढ़ा बाजार सहित आसपास मौसम का खौफनाक मंजर देखने को मिला. अचानक दिन में पूरी तरह अंधेरा छा गया.हवाएं चलने लगी और आसमान में बिजली चमकने का खौफनाक मंजर दिख रहा था. लोग तेज आंधी की आशंका के बीच सुरक्षित ठिकाने की तलाश करने लगे. घरों एवं दुकानों की लाइट दिन में भी जल गई. लोग इस मंजर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे.