अरवल: अरवल में विशेष वाहन जांच अभियान शुरू, अवैध गतिविधियों पर कसी जाएगी नकेल
Arwal, Arwal | Apr 12, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष समकालीन अभियान में वाहनों की बारीकी से जांच हो रही है। अवैध शराब, हथियार, नशीले पदार्थों के साथ वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना वाहन जब्ती की कार्रवाई की जा रही।