राजपुर: राजपुर में शांति समिति की हुई बैठक: मुहर्रम पर कड़ी सुरक्षा, 221 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई
Rajpur, Buxar | Jun 22, 2026 राजपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष निवास कुमार और बीडीओ सिद्धार्थ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में हुई। बैठक में समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए। अधिकारियों ने मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। त्याग-बलिदान के इस पर्व पर आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।