बेरमो: ढोरी खास में पूर्व पीओ आर.एन. सिंह को विदाई दी गई, मृत्युंजय कुमार बने नए पीओ
Bermo, Bokaro | May 3, 2026 बेरमो अंतर्गत सीसीएल ढोरी क्षेत्र के ढोरी खास परियोजना में आज रविवार को समय लगभग ढाई बजे एक भव्य विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सेंट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में इनमोसा (INMOSA) ढोरी खास शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी (PO) रवींद्र नारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।