गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 से RPF की टीम ने लावारिस अवस्था में रखे 33 लीटर विदेशी शराब किया जब्त
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम के द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत प्लेटफार्म संख्या 1 से लावारिस अवस्था में रखे विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान लावारिस अवस्था में रखे 1 ट्रॉली बैग और 1 पिट्ठू की तलाशी के दौरान 33 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।