सदर: करोड़ों की धोखाधड़ी कर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
*करोड़ों की धोखाधड़ी कर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार* थाना कैंट पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।