कुचायकोट: थाना के भामी टोला गांव के पास बिल्ली को बचाने में मोटरसाइकिल सवार दो लोग सड़क पर गिरे
थाना क्षेत्र के टोला गांव के समय पर एक मोटरसाइकिल सवार दो लोग सड़क पर जा रही एक बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया जहां पर उपचार हुआ। स्थानीय सूत्रों के द्वारा बताया गया की घटना आज मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।