नीम चक बथानी: अतरी: पूर्व विधायक के भाई पर गोली चलाई गई, बाल-बाल बची जान
अतरी के पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के भाई सुबोध यादव पर गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना रात 9:15 बजे की है, जब सुबोध यादव महादेव बिगहा जा रहे थे। उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई, जिससे गाड़ी के बाएं तरफ के सीसे पर गोली लगी और पीछे के सीसे से बाहर निकल गई। इस मामले में सुबोध यादव के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।