कासगंज: तबालपुर गांव में श्मशान के समीप खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, पुलिस और फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंची
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तवालपुर में शनिवार को श्मशान के समीप खेत में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त तबालपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय यशोदा देवी पत्नी अनमोल जाटव के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।