परिहार: परसन्डी पंचायत में पेयजल संकट गहराया, उप प्रमुख रफी हैदर ने डीएम से लगाई गुहार
परिहार प्रखंड के उप प्रमुख रफी हैदर ने परसन्डी पंचायत के वार्ड संख्या 08, 09, 10, 14, 15, 16 एवं 17 में भीषण पेयजल संकट को लेकर जिला पदाधिकारी से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश सरकारी चापाकल बंद पड़े हैं और नल-जल योजना भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठान