बरेली: नूरपुर के निवासी व्यक्ति ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का लगाया आरोप
नूरपुर के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है।उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसका भाई जमीन पर अपने साथियों के साथ मिलकर कब्जा करना चाहते हैं। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।