कटनी नगर: कटनी: बड़वारा माल्हन गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में मछली तालाब पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई
कटनी जिले के बड़वारा तहसील के माल्हन गाँव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने बताया कि उनके गांव में 10 वर्षो के लिए बजरंग मछुआ समिति को तालाब शासन द्वारा दिया गया था। जिस पर विगत दिनों रुढ़िवादी संगठन के लोगो द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया और शिकायत की है।