कटनी नगर: जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों में झगड़ा, एक ने दूसरे कर्मी के सिर पर किया लोहे के कड़े से हमला
जिला अस्पताल परिसर में दो सफाई कर्मचारियों के बीच आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक कर्मी ने आवेश में आकर दूसरे सफाई कर्मचारी के सिर पर लोहे के कड़े से वार कर दिया। और कर्मचारी भाग निकला सफाई कर्मचारी प्रथम ग्रुप पीएनएस के ठेका कर्मचारी है जिनका विवाद हुआ था।