कटनी नगर: गांव में घुसे सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, एक महिला गंभीर रूप से घायल
इंदवार थाना अंतर्गत खलौध गाँव में वन्य प्राणी सियार ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया इस घटना में एक बुजुर्ग और दो महिलाएं घायल हुई है। जिसमे एक महिला को गंभीर जख्म आए है। महिला को पहले अमरपुर स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया जहां से उसे जिले के बरही अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत में सुधार नही होने पर आज मंगलवार सुबह 9 बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया है।