गुमला: ज़मीन विवाद में महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, शव का पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Apr 5, 2026 कामडरा थाना क्षेत्र के पोजे मिलगाटोली निवासी 60 वर्षीय महिला सुषमा सुरीन की चार लोगों द्वारा लाठी डंडे से बेहरहमी से पीटकर हत्या कर दिया।मृतिका के पुत्र जीवन सूरिन ने बताया शनिवार को शाम के करीब 7:30 बजे घर में घुसकर चार लोगों के द्वारा लाठी डंडे और हथौड़ी से पीट कर हत्या कर दी।इसके बाद पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।