पीलीभीत: भगवंतनगर गुलरा में दहेज उत्पीड़न के मामले में चार ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सोंधा निवासी रेनू देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2022 को लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी सूरज के साथ हुआ था।