देवली: टोडारायसिंह थाना क्षेत्र में बीसलपुर बांध के किनारे थड़ोली गांव के पास मिला अज्ञात शव
Deoli, Tonk | Jul 12, 2026 टोडारायसिंह थाना क्षेत्र में बीसलपुर बांध के किनारे थड़ोली गांव के पास मिनी गोवा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान जयपुर जिले के सामोद थाना क्षेत्र के (भोपावास गांव )की बांतली की ढाणी निवासी 58 वर्षीय फूलचंद पुत्र ओंकारमल जाट के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पहचान शव के पास मिले पर्स में रखे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से हुई।