बसेड़ी: गौरव पथ पर जलभराव की समस्या से बढ़ी परेशानी, लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप
Baseri, Dholpur | Apr 22, 2026 बसेड़ी क्षेत्र के गौरव पथ पर मदर डेयरी के पास स्थित सीसी खरंजे पर लगातार जलभराव की समस्या ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़क के बीचों-बीच गड्ढे में भरा गंदा पानी न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या की जानकारी पहले भी नगर पालिका प्रशासन को दी जा चुकी है। उस समय नगर