मोहिउद्दीननगर: कल्याणपुर बस्ती समेत प्रखंड के 9 दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्यों के नामांकन की तिथि निर्धारित
कल्याणपुर बस्ती समेत प्रखंड के नौ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्यों के नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। जानकारी मंगलवार की शाम करीब 4.32 बजे प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी मो.हसीब ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन की तिथि आगामी 21 से 22 जनवरी के बीच निर्धारित की गई है।