मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2: 32 बजे पेंशन योजना का क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ डॉ.नवकंज कुमार ने कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेंशन का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों का सत्यापन करने का निर्देश कर्मियों को दिया ताकि वास्तविक पात्रों को ही योजना का लाभ मिल सके।