मोहिउद्दीननगर: मदुदाबाद में वामदलों के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री के पति का पुतला फूंका
मदुदाबाद में सोमवार की शाम करीब 5.15 बजे वामदलों के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की बिहार की बेटियों के बारे में कथित बयान के खिलाफ पुतला फूंका। नेतृत्व माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने किया। इससे पूर्व वामदलों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।