पचपहाड़: भवानीमंडी मे आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी बैठक हुई आयोजित, गणेश मंदिर समिति के डीजे नहीं बजाने के सुझाव का किया स्वागत
भवानीमंडी में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्यौहार विश्वकर्मा जयंती, डोल ग्यारस, बारावफात, अनंत चतुर्दशी के आयोजनों को लेकर चर्चा की। साथही त्योहारों पर पुलिस जाब्ता लगाए जाने, बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, आवारा पशुओं से हो रहे हादसे, तेज आवाज के डीजे आदि विषयो पर चर्चा की।