पचपहाड़: भवानीमंडी में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन मनाया उत्तम मार्दव धर्म
भवानीमंडी में दिगंबर जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धर्मावलंबियों द्वारा दशलक्षण धर्म की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर में विराजमान ऐलक श्री आदर्शसागरजी ने श्रद्धालुओं को उत्तम मार्दव धर्म पर प्रकाश डाला