पचपहाड़: भवानीमंडी में मुस्लिम समाज जनों ने कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी में मिश्रोली कस्बे में कब्रिस्तान के पास मौजूद मुस्लिम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही को मांग की है। जिसमें बताया कि एक परिवार ने समाज की भूमि पर वर्षों से कब्जा कर रखा है, जो निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाकर ग्रामीणों को मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।