पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने देशी व अवैध हथकढ़ शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भवानीमंडी मे पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी व हथकढ़ शराब बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु गश्त व चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम ने नारायण सिंह को गिरफ्तार कर 48 क्वार्टर अवैध देशी शराब जप्त की, तुफानसिंह को गिरफ्तार कर 3लीटर अवैध हथकढ़ शराब जप्त कर दोनों को जेल भेज दिया