पचपहाड़: भवानीमंडी में दशलक्षण महापर्व का हुआ शुभारंभ, संगीतमय पूजा अर्चना कर की जा रही तप आराधना
भवानीमंडी मे दिगंबर जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत रविवार से हुई जो 17 सितंबर तक जारी रहेगा।पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर आकर्षक साजसज्जा व विद्युत रोशनी की गई। समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि इस वर्ष ऐलक श्री आदर्शसागरजी के चातुर्मास का लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। महाराजजी ने पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म पर प्रकाश डाला।