मथुरा: मथुरा में गूंजी गोलियां, स्कॉर्पियो पर हमले का एक आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल
सरेराह स्कॉर्पियो सवार युवक पर पिस्टल से फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले शातिर अपराधी एमपी पंडित का पुलिस ने ऐसा हिसाब किया कि अब उसे ताउम्र याद रहेगा मामला 18 मई की रात का है। पीड़ित संजू और उसका दोस्त अमित घर लौट रहे थे, तभी अस्सी फुटा रोड पर दबंगों ने गाड़ी रुकवाई, गाली-गलौज की और फिर निकाली अपनी पिस्टल। सरेराह गोलियां बरसाईं