नौतनवा: गांव गजरही में बिजली तार ले जाने को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट, एक पक्ष की तीन महिलाएं घायल
नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव गजरही में सोमवार को विद्युत केबल ले जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से तीन महिलाएं घायल हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाई की जा रही है।