नौतनवा: भाजपा से टिकट मिलने के बाद पहली बार महराजगंज पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार नौवीं बार महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद आज दिल्ली से जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।