नौतनवा: दशरथपुर गांव के पड़रहवा में तेंदुआ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
दशरथपुर गांव के पड़रहवा टोले पर जंगल से आए तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर उत्तरी चौक रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह तथा डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने वन कर्मियों के साथ गश्त किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा।