नौतनवा: रतनपुर बीआरसी पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले अध्यापकों ने महानिदेशक शिक्षा लखनऊ को जरिए खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां चंद्रभूषण पांडेय को सोमवार दोपहर रतनपुर बीआरसी में मांग पत्र सौंपा है। मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं जाने पर धरना देने के लिए शिक्षक बाध्य होंगे।