नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के डांडा हेड के पास साइकिल पर लदी बोरी सहित एक युवक हिरासत में, अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम को सुपुर्द
सशस्त्र सीम 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने सोमवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के डांडा हेड के पास साइकिल पर लदी बोरी सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि बरामद सामान व तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवा कस्टम को भेज दिया है।