अतरौली: अतरौली के तहसील दिवस में 45 शिकायतें दर्ज, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया
अतरौली के तहसील दिवस में 45 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण सोमवार दोपहर 2बजे तक अतरौली के एनेक्सी भवन में मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।