पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने कहा, किसी भी भ्रम से बिहारी डरने वाले नहीं हैं
पटना एयरपोर्ट पर रविवार को सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए इशारों इशारों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि ना तो आरक्षण और ना ही संविधान को कोई खतरा है। जो लोग भी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उस भ्रम से बिहारी डरने वाले नहीं हैं।